Wednesday, October 21st, 2026

ऊर्जा मंत्री तोमर से रिन्यू पॉवर के सीएमडी ने की भेंट

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से रिन्यू पॉवर प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी सुमंत सिन्हा ने भेंट की। सिन्हा ने ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देते हुए प्रदेश के विकास में सहयोग के लिए उनकी कंपनी की कार्य-योजना की जानकारी दी। प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नवीन तकनीकी एवं संबंधित क्षमता स्थापित किए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री के ग्रीन एनर्जी-क्लीन एनर्जी के आव्हान के दृष्टिगत प्रदेश में कई कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में निवेश आने से प्रदेशवासियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। तोमर ने कहा कि कोयले पर ऊर्जा की आत्म-निर्भरता कम करने के लिए ऊर्जा के अन्य स्त्रोतों पर कार्य करना जरूरी है। इससे प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी।

 

 

#सीएमडी ने की भेंट

Source : Agency

पाठको की राय