Friday, October 23rd, 2026

कोहरा के कारण देर से उड़े आठ विमान, कई ट्रेनें भी हुई लेट

पटना
बिहार में कोहरा का असर ट्रेनों और पटना एयरपोर्ट के हवाई परिचालन पर रविवार को भी दिखा. कई ट्रेन और आठ विमान देर से आये और गये. इनमे सबसे ज्यादा देर गो एयर की बेगलुरु से आने वाली फ्लाइट G8274 रही. यह फ्लाइट दो घंटा 23 मिनट की देरी से शाम 4 बजकर 33 मिनट पर लैड की. इससे न केवल इस फ्लाइट के यात्रयों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

पटना से बेगलुरु जाने के लिए इसका पटना में इंजतार कर रहे यात्रयों को भी लंबा इंतजार करना पड़ा. गो एयर की दिल्ली से आने वाली G8231 निर्धाारित समय दोपहर 3.35 से एक घंटा 33 मिनट की देरी से और बंबई से आनेवाली फ्लाइट G8351 निर्धारित समय दोपहर 1.45 से एक घंटा सात मिनट की देरी से आयी. अन्य आठ विमान की देरी एक घंटा से कम की रही.

पूर्वा एक घंटा व राजधानी एक्सप्रेस 57 मिनट रही लेट
ठंड बढ़ने के साथ कोहरा का असर ट्रेनों के परिचालन पर दिखने लगा है. रविवार को नयी दिल्ली से आने वाली कई ट्रेन विलंब से पटना जंक्शन पहुंची. नयी दिल्ली-हावड़ा एक घंटे विलंब से पहुंची. वहीं नयी दिल्ली-राजेद्र नगर टर्मनल राजधानी भी 57 मिनट देर से आयी. इस तरह नयी दिल्ली से दानापुर आने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से दानापुर आयी. वहीं नयी दिल्ली-जयनगर गरीब रथ 45 मिनट, श्रमजीवी 34 मिनट, मगध एक्सप्रेस 43 मिनट लेट से पटना जक्शन आयी.
बिहार में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, आज से छाया रहेगा कोहरा, 29 और 30 दिसंबर को प्रदेश भर में होगी बारिश

आइएमडी ने इसके लिए औपचारिक तौर पर अलर्ट जारी कर दिया है. फिलहाल 48 घंटे बाद बिहार में शीतलहर चलने का अनुमान भी आइएमडी ने जारी किया है. फिलहाल बिहार में औसत न्यूनतम तापमान 11 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज की किया गया है. वहीं, अधितम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. हालांकि, गया का तापमान अब भी प्रदेश में सर्वाधिक कम 8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है.

 

#planes

Source : Agency

पाठको की राय