औचक निरीक्षण में बीएमओ सहित आठ अधिकारी ड्यूटी से गायब
छिंदवाड़ा
सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम आरआर पांडे को बीएमओ सहित आठ स्वास्थ्य अधिकारी ड्यूटी से गायब मिले। इस दौरान मरीज यह कहते नजर आएं कि इन चिकित्सा अधिकारियों की लापरवाही किसी दिन मरीजों को भारी न पड़ जाएं। चिकित्सा अधिकारियों के साथ ही पांच सिस्टर और 8 कर्मचारी भी ड्यूटी पर नहीं थे। एसडीएम ने इस लापरवाही पर ड्यूटी रजिस्टर जब्त कर अनुपस्थित चिकित्सकों, नर्सों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने सहित नोटिस जारी किया है। जब एसडीएम पांडे जांच के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे तब ओपीडी में डॉ. आदित्य कड़वे, डॉ. चेतना चरपे और डॉ. अनिल शर्मा उपस्थित थे। इन चिकित्सकों के अलावा शेष चिकित्सकों के बारे में पूछे जाने पर डॉ. विनीत श्रीवास्तव की नाइट ड्यूटी होने की वजह से वे नहीं आने की जानकारी दी गई। बीएमओ डॉ. नरेश गोन्नाडे ही अनुपस्थित थे।
बताया जा रहा है कि सिविल अस्पताल में सभी चिकित्सक अपने ड्यूटी पर बराबर उपस्थित नहीं रहते है। जिससे मरीजों को भटकना पड़ता है या चिकित्सकों का इंतजार करना पड़ता है।
इससे पहले भी कई बार सिविल अस्पताल में चिकित्सकों को ड्यूटी पर बराबर उपस्थित रहने के लिए हिदायत दी गई थी लेकिन ओपीडी के समय कई चिकित्सक नहीं आते इनमें महिला चिकित्सकों की शिकायतें सबसे ज्यादा उच्च अधिकारियों को मिली है।
टैक्स बकाया होने पर तीन बस जब्त
पांढुर्ना. आरटीओ अधिकारी निषा चौहान ने पांढुर्ना पहुंचकर बकाया टैक्स वाली तीन बसों को पकडक़र पुलिस थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। सुबह आरटीओ की कार्रवाई के बाद बस संचालको में हडक़ंप मच गया था। आरटीओ ने बस क्रमांक एमपी 28, पी 0262, और अन्य दो बसों को पकडक़र थाना परिसर में खड़ा किया गया है। आरटीओ अधिकारी नीषा चौहान ने बताया कि बस संचालको पर एक लाख रुपए, 70 हजार और 30 हजार रुपए बकाया टैक्स है। आरटीओ लगातार टैक्स जमा करने के लिए प्रयास कर रहा है। इसके लिए कार्रवाई भी की जा रही है।

पाठको की राय