Wednesday, October 21st, 2026

यूपी में आठ सीएमओ के तबादले, गाजियाबाद के सीएमओ बनाया गए डॉ अखिलेश मोहन

लखनऊ

यूपी में आठ सीएमओ के तबादले कर दिए गए हैं। डॉ अखिलेश मोहन को सीएमओ गाजियाबाद बनाया गया है। डॉ अच्युत नारायण प्रसाद सीएमओ प्रतापगढ़ बनाए गए। डॉ संजय कुमार सीएमओ कौशांबी नियुक्त किए गए।

इसी तरह डॉ तीरथ लाल बागपत के सीएमओ बनाए गए। डॉ अशोक कुमार सीएमओ आजमगढ़ बनाए गए। डॉ प्रवीण कुमार को सीएमओ सहारनपुर और डॉ अशोक कुमार कटारिया को सीएमओ मेरठ नियुक्त किया गया है। डॉ. दिलीप सिंह को महाराजगंज का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। गाजियाबाद, प्रतापगढ़, कौशांबी, आजमगढ़ और बागपत के सीएमओ हटा दिए गए हैं। इसी तरह महाराजगंज और सहारनपुर के सीएमओ के भी तबादले हुए हैं।

 

#transferred#UP#Dr Akhilesh#Mohan#Ghaziabad

Source : Agency

पाठको की राय