Wednesday, October 21st, 2026

"ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिले सभी को अन्न - छोट बढ़ सब संग रहें, रविदास रहे प्रसन्न” के सिद्धांत पर राज्य के संचालन का प्रयास जारी रहेगा : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री  चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री  चौहान ने प्रदेशवासियों को रविदास जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे संत रविदास का भजन "प्रभु जी तुम चंदन हम पानी" बचपन से ही बहुत प्रिय रहा है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संत रविदास अद्भुत भक्त, समाज सुधारक, भारतीय संस्कृति और परंपराओं के ध्वजवाहक थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संत रविदास जी के शब्द "ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिले सभी को अन्न - छोट बढ़ सब संग रहें, रविदास रहे प्रसन्न" हमारी प्रेरणा है। इन्हीं सिद्धांतों पर राज्य के संचालन का प्रयास जारी रहेगा।

 

#Efforts will be made to run the state on the principle of

Source : Agency

पाठको की राय