Friday, October 23rd, 2026

गुलाब का असर, बिजली गिरने से 25 मावेशियों की मौत

दंतेवाड़ा-सुकमा
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान गुलाब का असर बस्तर इलाके में भी देखने को मिला जहां बीजापुर जिले के गदापाल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 25 मावेशियों की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर सुकमा जिले तेज बिजली की हडगहाहट से ग्रामीण डर गए।  इतने बड़े नुकसान पर किसान-चरवाहे फूट-फूटकर रोने लगे।

दंतेवाड़ा जिले के गदापाल गांव में सोमवार की सुबह किसान अपने मवेशियों को चराने के लिए पहाड़ी इलाकों में रोजाना की तरह गए हुए थे। इसी दौरान अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई और वे मावेशियों को चरता हुआ छोड़कर अपने आप को बचाने के लिए इधर-उधर छुपने लगे। इसी बीच अचानक से बिजली गिरी और मौके पर ही 25 मवेशियों की मौत हो गई। बारिश कम होने के बाद जब वे मोवशियों के पास पहुंचे तो उनकी जान चली गई थी और किसान-चरवाहे फूट-फूटकर रोने लगे। इस दौरान उनका कहना था कि जीवनयापन करने के लिए उनके गाय-बैल बहुत बड़ा सहारा थे, अब वे खेती - किसानी कैसे करें।

 

Source : Agency

पाठको की राय