Tuesday, October 20th, 2026

कोरोना का असर पचमढ़ी में शराब की दुकानों नीलामी 2.68 करोड़ रुपए कम में

होशंगाबाद
 पचमढ़ी में कोरोना संक्रमण के कारण सवा साल से देशी-विदेशी पर्यटक कम पहुंच रहे हैं. इसका असर पचमढ़ी में पर्यटकों पर निर्भर रहने वाले टैक्सी चालक, गाइड, छोटे-छोटे दुकानदार मजदूरों के साथ शराब दुकान की नीलामी पर पड़ा है. इस साल ठेका 5.19 करोड़ रुपए में गया है, जो पिछले साल की तुलना में 2.68 करोड़ रुपए कम है. चौथी बार में पचमढ़ी की तीन शराब दुकानों नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई है. पचमढ़ी घूमने हर वर्ष हजारों की संख्या में भारतीय व विदेशी पर्यटक पहुंचते थे. जिससे पर्यटकों पर आश्रित लोगों का रोजगार व आय बनी रहती थी. शराब दुकानों से करीब 6 लाख रुपए प्रतिदिन की ब्रिकी होती थी. पिछले वर्ष लॉकडाउन की वजह से पचमढ़ी में आने वाले टूरिस्टों की संख्या में कमी हो गई है. इस साल भी 14 अप्रैल से जिले में लॉक डाउन होने से पचमढ़ी में टूरिस्टों की संख्या शून्य रही.

 

#Rs 2.68 crore

Source : Agency

पाठको की राय