Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ में आज भी रहेगा शीतलहर का असर

रायपुर
 उत्तर से आने वाली ठंडी व शुष्क हवाओं के प्रभाव से गुरुवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में ठंडी हवाएं चलेंगी मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार 28 जनवरी को भी प्रदेश में शीतलहर की स्थिति रहेगी। अभी न्यूनतम तापमान में गिरावट रहेगी और अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा और उसके बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी।


जनवरी में अधिकतम तापमान ज्यादा गिरा

इस साल नववर्ष के शुभारंभ से ही प्रदेश में बादल छाने व बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट रही। राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेश भर के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट का रुख ही रहा। इसके साथ ही इस साल पिछले साल की अपेक्षा काफी ठंडी पड़ने की वजह से गर्म कपड़ों का कारोबार काफी ज्यादा रहा। कारोबारियों का भी कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा 20 फीसद तक ज्यादा कारोबार हुआ है।


यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश भर में उत्तर से ठंडी व शुष्क हवाओं के आने के कारण ठंडी में बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार है। हालांकि अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

 

#शीतलहर

Source : Agency

पाठको की राय