Tuesday, October 20th, 2026

EeVe Soul: आ रही है नई दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में चलेगी 130Km और कीमत होगी कम

नई दिल्ली 
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों के सेग्मेंट में एक और नए प्लेयर की एंट्री होने जा रही है। देश की प्रमुख स्टार्ट-अप EeVe India ने पिछले साल बाजार में अपने दो स्कूटरों Ahava और Atreoको पेश किया था, जिनकी कीमत क्रमश: 55,900 रुपये और 64,900 रुपये तय की गई है। अब कंपनी घरेलू बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर Soul को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 

कार एंड बाइक में छपी रिपोर्ट के अनुसार EeVe India को अपने इस नए आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर Soul के लिए ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) से अप्रूवल मिल गया है। ये एक हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा, जो दमदार पावर के साथ ही बेहतर ड्राइविंग रेंज भी प्रदान करेगा। कंपनी के सह-संस्थापक और निदेशक, हर्ष डिडवानिया ने बताया कि ये नया स्कूटर हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेग्मेंट में नए रास्ते खोलेगा। 
 
कंपनी का कहना है कि, ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से सभी अप्रूवल मिल चुके है, लेकिन मौजूदा कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते कंपोनेंट्स सप्लाई में थोड़ी बहुत मुश्किलें आ रही हैं। एक बार वेंडर्स के बीच सप्लाई चेन ठीक हो जाती है तो हमें उम्मीद है कि हम आगामी जून महीने में इस स्कूटर को बाजार में लॉन्च कर सकेंगे। 

स्पीड और ड्राइविंग रेंज: रिपोर्ट के अनुसार नई EeVe Soul की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी और ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 130 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देगी। फिलहाल कंपनी के मॉडलों में तकरीबन 45 स्थानीय कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है, कंपनी की योजना है कि जल्द ही इसे बढ़ाकर 100 प्रतिशत किया जाएगा।  यहां उपर जो तस्वीर दी गई है वो प्रतिकात्मक है। 

 

#EeVe Soul

Source : Agency

पाठको की राय