Saturday, October 24th, 2026

जल संसाधन विभाग के ईई राम सस्पेंड

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के सनावल में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जनता की शिकायत पर कन्हर अंतर्राज्यीय परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निराकरण में लापरवाही बरतने के कारण कार्यपालन अभियंता कार्यालय अधीक्षण अभियंता श्याम बरनई परियोजना मण्डल अम्बिकापुर उमाशंकर राम को निलंबित कर दिया। मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों के हितों की रक्षा सर्वोपरि है, इस कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। निलंबित अवधि में उमा शंकर राम का मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता मिनीमाता हसदेव (बांगो) परियोजना बिलासपुर निर्धारित किया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय