Wednesday, October 21st, 2026

17 फरवरी से शुरू हो रहे शिक्षा मंडल के एग्जाम, हेल्पलाइन पर 32 हजार स्टूडेंट्स ने जाना अपनी समस्याओं का हल

भोपाल
माध्यमिक शिक्षा मंडल(माशिम) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 17 और 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। विद्यार्थियों में अपनी परीक्षाओं को लेकर काफी तनाव और दबाव महसूस हो रहा है। इसलिये मंडल ने हेल्पलाइन शुरू की है। इसमें अभी तक करीब 32 हजार विद्यार्थी फोन कर अपनी समस्याओं का निराकरण हासिल कर चुके हैं। हेल्पलाइन में सुबह आठ से शाम आठ बजे तक हर दिन औसरत 500 काल आ रहे हैं।

यहां 18 काउंसलर विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता की भी काउंसिलिंग कर रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि बच्चों पर अच्छे अंक लाने का दबाव नहीं डालें। परीक्षा तिथि नजदीक आने पर फरवरी में कॉल की संख्या दोगुना हो गई है।

कैसी होंगी परीक्षाओं की कठिनाईयां?
प्रदेश के 3861 परीक्षा केंद्रों पर करीब 17 लाख विद्यार्थी दोनों परीक्षाओं में शामिल होंगे। विद्यार्थियों में तनाव है कि परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है तो पास हो पाएंगे या नहीं, प्रश्न अधिक कठिन तो नहीं आएंगे। वहीं कुछ विद्यार्थियों ने पूछा कि परीक्षा के डर से ना तो नींद आ रही है और ना ही भूख लग रही हैं, ऐसे में कैसे तैयारी करें कि पास हो जाएं। ऐसे कई सवाल काउंसलर से पूछे गये हैं। काउंसलर विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कर तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने की सलाह दे रहे हैं। 

 

#Education Board

Source : Agency

पाठको की राय