शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल महीने संभव
भोपाल
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है।10वीं-12वीं के नतीजे इसी महीने के अंत में जारी किए जा सकते है।ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉपियों का मूल्यांकन (10th-12th copies evaluation) में फिर तेजी आ गई है, ऐसे में रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते में नतीजे जारी किए जा सकते है।संभावना जताई जा रही है कि पहले 10वीं के रिजल्ट जारी किए जा सकते है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे MPBSE ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे, किसी भी किसी भी फेक न्यूज पर भरोसा न करें।
दरअसल, 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 और 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 18 लाख छात्र शामिल हुए थे ।इसमें 10वीं में 10 लाख से ज्यादा और 12वीं में 7 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे और कॉपियां का मूल्याकंन 5 मार्च से शुरू हुआ था मूल्यांकन कार्य में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 30000 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें मूल्यांकन के बाद कॉपी के नंबर तुरंत मंडल की वेबसाइट पर दर्ज करना है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल में रिजल्ट (MP Board 10th-12th Result) किया जा सकता है।हालांकि बोर्ड ने कोई पुष्टी नहीं की है।
माना जा रहा है कि 10वीं के परीक्षा परिणाम पहले जारी किए जाएंगे, क्योंकि आम तौर पर एमपी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा परीक्षा समाप्त होने के एक माह के भीतर कर दी जाती है और इसलिए 10वीं के रिजल्ट 20 अप्रैल से पहले घोषित हो सकते हैं। बोर्ड परीक्षा के परिणाम (MP Board 10th Result) आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी किए जाएंगे, जहां से छात्र-छात्राएं नतीजे चेक कर सकते हैं। हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के लिए, 80 अंक थ्योरी सब्जेक्ट्स के लिए और 20 नंबर प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए दिए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने के बाद एमपी बोर्ड परिणाम वेबसाइट्स mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर उपलब्ध होगा।
इन्हें मिलेगा दूसरा मौका
10वीं और 12वीं के परिणाम 2022 घोषित होने के बाद बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षाओं की घोषणा होगी।इसका मतलब ये है कि उम्मीदवार जो परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाते हैं वे कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अक्सर कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद आयोजित की जाती है ताकि छात्र को परीक्षा उत्तीर्ण करने का मौका मिले और आगे की प्रवेश प्रक्रियाओं के लिए आवेदन कर सकें।
उम्मीदवार जो परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए हैं, लेकिन किसी भी गलती के लिए अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करवाना चाहते हैं, वे पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे कर सकते है चेक
आधिकारिक वेबसाइट- mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर जाएं।
10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम 2022 पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग करें।
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे स्क्रीन पर आ जाएंगे।
एमपी बोर्ड 10 वीं, 12 वीं के स्कोर कार्ड डाउनलोड करें, प्रिंट आउट लें।

पाठको की राय