रसोई का बजट बिगाड़ रहे खाद्य तेल, पेंट-वार्निश कारखानों में हो रही 23 फीसद खपत
नई दिल्ली इंदौर
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि देश का 23 फीसद खाद्य तेल पेंट और वार्निश सरीखे उत्पादों के कारखानों में जा रहा है और खाने के तेलों के मामले में आत्मनिर्भरता के लक्ष्य के मद्देनजर इस प्रवृत्ति पर रोक जरूरी है।
आईसीएआर अधिकारी ने यह बात ऐसे वक्त कही है, जब देश में खाद्य तेलों की महंगाई आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ रही है। आईसीएआर के सहायक महानिदेशक (तिलहन और दलहन) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि भारत फिलहाल अपनी जरूरत का करीब 60 फीसद खाद्य तेल आयात कर रहा है, जिस पर देश को 1.17 लाख करोड़ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।
इंदौर में सोयाबीन रिफाइंड के भाव में कमी
खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को सोयाबीन रिफाइंड के भाव में सात रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। आज पाम तेल 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम सस्ता बिका। तिलहन में सरसों के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए।

पाठको की राय