Tuesday, October 20th, 2026

राबड़ी आवास पहुंची ईडी की टीम, तेजस्वी को पेपर देकर लौटी; समन की सूचना से महागठबंधन बेचैन

पटना.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम राबड़ी आवास पहुंची। एक अधिकारी की ओर समन के कागजात दिया गया। इसे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ओर से रिसीव किया है। इससे पहले भी ईडी की टीम ने लालू यादव और तेजस्वी यादव दोनों पूछताछ के लिए समन भेजा था। उन्हें रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। तेजस्वी यादव को 22 दिसंबर और लालू को 27 दिसंबर को एजेंसी के सामने पेश होन को कहा गया है। इस दौरान दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

इधर, राबड़ी आवास पर ईडी की टीम को देख सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मीडिया और राजद कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर पहुंचे लेकिन तब तक ईडी की टीम लौट भी चुकी थी। बताया जा रहा है कि ईडी टीम के राबड़ी आवास के अंदर गई। वहां पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मौजूद थे। टीम ने तेजस्वी यादव को समन का पेपर दिया। इसके बाद वापस लौट गए। आरोप है कि रेलवे मंत्री रहते हुए लालू यादव इस घोटाले में शामिल थे। यह घोटाला 2004 से 2009 के बीच किया गया था, जहां कई लोगों को रेलवे के विभिन्न जोनों में ग्रुप-डी के पदों पर नौकरियां दी गई थीं। बदले में इन लोगों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू यादव के परिवार के सदस्यों और एक संबंधित कंपनी एके इंफोसिस्टम के नाम कर दी थी। जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

 

#ED reached#Rabri residence#Grand alliance restless#Tejashwi yadav#giving paper#returned

Source : Agency

पाठको की राय