Monday, October 19th, 2026

ऐश्वर्या राय को पनामा पेपर्स लीक मामले में ED का समन

मुंबई
पनामा पेपर्स लीक (Panama Paper Leak) मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन को प्रवर्तन निदेशलय (ED) के सामने पेश होने के लिए समन भेजा गया है। उन्होंने इससे पहले दो मौकों पर पेशी के लिए समय मांग की थी। पनामा पेपर्स मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल के समक्ष स्थगन की याचिका दायर की गई थी। इससे पहले ईडी ने ऐश्वर्या के पति और फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन से भी पूछताछ की थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों ने कहा है कि इस मामले में जल्द ही अमिताभ बच्चन से भी पूछताछ हो सकती है। पनामा पेपर्स मामले में ईडी की पूछताछ से अमिताभ बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से दिल्ली में पूछताछ की जा सकती है। आपपको बता दें कि पनामा पेपर्स मामले में भारत के करीब 500 लोगों के शामिल होने का दावा किया गया था। इनमें देश के कई नेता, अभिनेता, बिजनेसमैन सहित कई चर्चित लोग शामिल हैं। पनामा पेपर्स  कांड तीन अप्रैल, 2016  को शुरू हुआ जब कंपनी की डिजिटल आर्काईव्स से करीब 1.15 करोड़ फाइलें लीक हो गयीं। इस पेपर्स लीक कांड ने दो देशों के शासनाध्यक्षों को पद से हटने पर मजूबर कर दिया जबकि अन्य कई बड़ी हस्तियों की साख खराब कर दी। लीक हुई फाइलें जर्मनी के अखबार' एसजेड  को मिली थीं, जिसने बाद में उन्हें इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट को सौंप दिया था।

पाकिस्तान की अदलात ने नवाज शरीफ को घोषित किया था अयोग्य
इस लीक कांड के कारण आइसलैंड के प्रधानमंत्री सिग्मुंदुर डेविड गुनलॉगसन को इस्तीफा देना पड़ा था जबकि पाकिस्तान की अदालत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को शीर्ष राजनीतिक पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। इस लीक कांड में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन,  फुटबॉल स्टर लिओनल मेस्सी, अर्जेनटिना के राष्ट्रपति मौरिसिओ मासरी आदि का नाम भी आया है। अमेरिकी की सेन्टर फॉर पब्लिक इंटेग्रिटि के अनुसार, इसे लेकर79  देशों में कम से कम150  जांचें चल रही हैं।
 

 

#Aishwarya Rai

Source : Agency

पाठको की राय