Tuesday, October 20th, 2026

ममता के भतीजे को ED ने भेजा समन, 9 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

नईदिल्ली

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर उन्हें समन दिया है और पूछताछ के लिए बुलाया है. उनसे गुरुवार (09 नवंबर) को पूछताछ की जाएगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक बनर्जी इस पूछताछ में शामिल हो सकते हैं. 

हालांकि इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि ईडी ने उन्हें किस मामले में समन भेजा है. जानकारी के लिए बता दें कि ईडी उनसे स्कूल भर्ती घोटाले में पूछताछ कर रही है और इससे पहले 3 अक्टूबर को भी समन जारी करके तलब किया गया था.

3 अक्टूबर को भी बुलाया था

दरअसल, टीएमसी नेता को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 3 अक्तूबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया गया था. हालांकि, सरकारी योजनाओं के भुगतान को दिल्ली में पार्टी के विरोध-प्रदर्शन की वजह से अभिषेक ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे. इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें बुधवार को नया समन जारी किया.

ऐसा पहली बार नहीं है, जबकि ईडी ने अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए बुलाया है. कोयला घोटाला और पशु तस्करी मामले में ईडी ने उन्हें पहले भी कई बार तलब किया है. प्राथमिक स्कूल नौकरी घोटाले में पैसे के लेन-देन की जांच के संबंध में उन्हें पहले भी नोटिस भेजे जा चुके हैं. अभिषेक बनर्जी कई बार ईडी के सामने पेश भी नहीं हुए हैं. वहीं, अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा से भी ईडी ने पूछताछ की है. हालांकि ये पूछताछ कोयला घोटाले को लेकर थी जिसमें विदेशी बैंकों के कुछ खातों के बारे में जानकारी मांगी गई.

 

Source : Agency

पाठको की राय