मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची और रितु कुमार को कैश के लेनदेन ED ने भेजा नोटिस
मुंबई
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra), सब्यसाची मुखर्जी (Sabyasachi Mukherjee) और रितु कुमार (Ritu Kumar) को कैश के लेनदेन के मामले में समन भेजा है. ED ने कुछ साल पहले पंजाब के एक नेता द्वारा उन्हें किए गए कुछ नकद भुगतान से जुड़े मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने को कहा है. जांच से जुड़े ईडी के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि तीनों फैशन डिजाइनरों को ईडी के सामने पेश होने के लिए नोटिस भेजा गया है.
IT रिटर्न में कैश लेनदेन की जानकारी नहीं
सूत्र ने कहा कि तीनों डिजाइनरों को कुछ साल पहले एक शादी समारोह के लिए कपड़े डिजाइन करने के लिए पंजाब के एक नेता ने कैश पेमेंट दिया था. सूत्र ने कहा, उनके आईटी रिटर्न में कैश लेनदेन का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है. इसलिए उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है. हालांकि सूत्र ने पंजाब के इस नेता का नाम नहीं बताया.
दुनियाभर में हैं चर्चे
मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची मुखर्जी और रितु कुमार भारत के साथ-साथ अन्य देशों में अपने डिजाइनर कलेक्शन के लिए काफी फेमस हैं. कई कॉपोर्रेट और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उनके डिजाइन किए गए कपड़े पहनती हैं.

पाठको की राय