Thursday, October 22nd, 2026

ईडी ने चिप्स ऑफिस में दी दबिश

रायपुर

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ईडी ने आज रायपुर, गरियाबंद और भिलाई में दबिश दी है। ईडी की टीम ने रायपुर के सिविल लाइन स्थित चिप्स के आफिस पहुंची। ईडी के अफसर तीसरे मंजिल पर स्थित सेक्शन में दस्तावेजों की जांच कर रही है।

इधर, ईडी ने राज्य के एक और अफसर के घर पर छापा मारा है। ईडी की टीम माया वारयार के भिलाई चौहान टाउन स्थित घर पहुंची। टीम सीआरपीएफ की मौजदूगी में दस्तावेजों की जांच कर रही है। माया वारयार कोरबा में संयुक्त संचालक के पद पर हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय