Wednesday, October 21st, 2026

भिलाई में तीन जगहों पर ईडी की छापेमारी

भिलाई.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने भिलाई में तीन मकानों पर छापेमारी की है। ईडी की टीम भिलाई के मैत्री विहार के बीएसपी रिटायर्ड कर्मचारी, टीचर समेत एक अन्य के घर में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि चार अलग अलग गाड़ियों में ईडी टीम भिलाई पहुंची। बता दें कि दो दिनों पूर्व ईडी की टीम ने हाउसिंग बोर्ड के ब्लाक 15 निवासी असीम दास उर्फ बप्पा के घर की जांच में करोड़ों नगदी जब्त किया थे, ईडी की करवाई महादेव ऑनलाइन सट्टा एप्प से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

#ED seizes crores from

Source : Agency

पाठको की राय