Thursday, October 22nd, 2026

ईडी के अफसरों ने की जेल में सांसद आजम खान से पूछताछ

सीतापुर
सीतापुर जेल में कई मामलों में बंद चल रहे सपा नेता व सांसद आजम खान से सोमवार को ईडी पूछताछ करने जेल पहुंची है। ईडी के अधिकारी जेल के अंदर अभी आजम खान से पूछताछ कर रहे हैं।

बताया जाता है कि ईडी से पूछताछ करने से पहले आजम की पत्नी तंजीम फातिमा उनसे मिलने सोमवार को जेल आई हुई थीं। ईडी की दस्तक देने के बाद जेल में हलचल तेज है। हालांकि, जेल के अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी खुलकर बोलने और बताने को तैयार नहीं है।

ईडी ने आजम से क्या पूछताछ की है? इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि ईडी के दो अधिकारी जेल में आजम खान से अलग कमरे में पूछताछ कर रहे हैं। वहां पर सिर्फ तीन ही लोग हैं, जिन के बीच वार्ता चल रही है।

ईडी कोर्ट का आदेश लेकर आई हुई है। जेल अधीक्षक ने बताया कि ईडी की टीम आजम खान से पूछताछ कर रही है।

 

#ED

Source : Agency

पाठको की राय