Friday, October 23rd, 2026

ईडी ने कस्टम मिलिंग घोटाले में ऑफिसर मनोज सोनी को किया गिरफ्तार, स्पेशल कोर्ट से मांगी 10 दिन की रिमांड

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में ईडी ने खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के अधिकारी मनोज सोनी को हिरासत में ले लिया है। ईडी ने मनोज सोनी को स्पेशल कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगी है। इस मामले में ईडी की एफआईआर में मनोज सोनी का नाम भी आरोपियों की सूची में शामिल है। मामले में रोशन चंद्राकर से ईओडब्ल्यू की टीम ने सोमवार को अपने दफ्तर में पूछताछ की।

वहीं आज मंगलवार को एमडी मनोज सोनी को पूछताछ के लिए तलब किया गया। ईओडब्ल्यू के दफ्तर में कड़ी पूछताछ के बाद ईडी ने खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के अधिकारी मनोज सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ईडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 140 करोड़ रुपए की अवैध वसूली की गई, जिसमें अधिकारी,कांग्रेस नेता और राईस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हैं।

 

#Manoj Soni#custom milling scam

Source : Agency

पाठको की राय