Saturday, October 24th, 2026

बायजूस के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, सीईओ रवींद्रन के दफ्तर और आवास पर छापेमारी

नई दिल्ली
 ईडी ने शनिवार को कहा कि उसने शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी कंपनी बायजूस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रवींद्रन बायजू के बेंगलुरु स्थित कार्यालय और आवासीय परिसर पर छापे मारे तथा वहां से ‘आपत्तिजनक’ दस्तावेज और डिजिटल डाटा जब्त किया।

ईडी ने एक बयान में बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के प्रविधानों के तहत हाल में कुल तीन परिसरों-दो कारोबारी और एक रिहायशी परिसर पर छापे मारे गए। इनमें रजिस्टर्ड कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड का परिसर भी शामिल है। बायजूस के कानूनी मामले देखने वाले दल के एक प्रवक्ता ने कहा कि ईडी की कार्रवाई नियमित जांच है और कंपनी ने एजेंसी के साथ पूरी पारदर्शिता बरती है।

 

#बायजूस

Source : Agency

पाठको की राय