Monday, October 19th, 2026

आज आ रहे इकोनॉमिक सर्वे में होगा देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का लेखा-जोखा

 नई दिल्ली 

आज सुबह 11 बजे से संसद का बजट सत्र शुरू होने वाला है। सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। इसके तुरंत बाद आर्थिक समीक्षा 2022-23 को पेश किया जाएगा। राष्ट्रपति के अभिभाषण के तुरंत बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक समीक्षा पेश करेंगी। इसके बाद  करीब दो बजे दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर डॉक्टर वी अनंत नागेश्वरन प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे आर्थिक समीक्षा की बारीकियों को उजागर करेंगे। 

क्या होता है इकॉनोमिक सर्वे ? 

अर्थव्यवस्था की स्थिति की जानकारी देने और नीतिगत उपाय सुझाने के लिए केंद्रीय बजट से पहले संसद में आर्थिक समीक्षा  पेश की जाती है। आर्थिक सर्वे देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का लेखा-जोखा होता है। इसके जरिए सरकार की योजनाओं की स्थिति, पूरे साल विकास का ट्रेंड, किस क्षेत्र में कितना निवेश हुआ आदि का पता चलता है। बजट से एक दिन पहले आने वाली आर्थिक समीक्षा में सबकी नजर सकल घरेलू उत्पाद के अनुमान पर होती है। 

इकोनॉमिक सर्वे मुख्य आर्थिक सलाहकार के नेतृत्व वाली टीम द्वारा तैयार किया जाता है। इस टीम में CEA के साथ वित्त और आर्थिक मामलों के जानकार शामिल रहते हैं। सरकार ने अर्थशास्त्री वी अनंत नागेश्वरन को हाल ही में नया सीईए नियुक्त किया है। उन्होंने के वी सुब्रमण्यम की जगह ली है।

कहां देखें इकोनॉमिक सर्वे लाइव 

आप भले ही संसद में नहीं जा पाएं, लेकिन आप घर बैठे ही इकोनॉमिक सर्वे लाइव देख सकते हैं। इसका लाइवस्ट्रीम livestream सरकार के सभी ऑफिसियल चैनल, संसद टीवी, पीआईबी इंडिया आदि पर किया जाएगा।  https://www.youtube.com/@pibindia/videos केंद्रीय वित्त मंत्रालय के फेसबुक पेज का लिंक: https://www.facebook.com/finmin.goi Twitter पर लाइव अपडेट का लिंक: https://twitter.com/FinMinIndia
 

 

Source : Agency

पाठको की राय