अदरक खाना पद सकता है महंगा
अति हर चीज की बुरी होती है, फिर भले ही वह स्वस्थ भोजन ही क्यों न हो। ऐसा ही अदरक के साथ भी है। एंटीइंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर अदरक का इस्तेमाल कई रूपों में किया जाता है, खासतौर से ताजा, सूखा, टुकड़ों के रूप में । इसके खास स्वाद के कारण ही लोग इसे चाय और करी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। पोषण विशेषज्ञ डॉ.रूपाली महाजन कहती हैं कि अदरक न केवल सर्दी-खांसी से राहत देता है, बल्कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सहायक है।
सेहत के लिए भले ही अदरक फायदेमंद हो, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञ के अनुसार, दिन में 5-6 ग्राम से ज्यादा अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए। तो नुकसानों को जानने से पहले हम जानते हैं अदरक के फायदों के बारे में-
अदरक के सेवन के स्वास्थ्य लाभ
पाचन में सुधार करे
मासिक धर्म में ऐंठन को कम करे
गले में खराश का इलाज करे।
मांसपेशियों के दर्द में निजात दिलाए
इम्यूनिटी बढ़ाए
मतली में मदद करे
वजन घटाने में मददगार है
ब्लड शुगर लेवल कम करे
मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद है।
सर्दी-खांसी से राहत दे
इससे ज्यादा अदरक खाना है खतरनाक
सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में निजी प्रैक्टिस करने वाली डायटीशियन न्यूट्रिशनिस्ट क्रिस्टा ब्राउन, एमएस, आरडीएन का कहना है कि यदि आप इसे घरेलू उपचार या डाइट्री सप्लीमेंट के रूप में ले रहे हैं, तो इसकी मात्रा प्रतिदिन 3 से 4 ग्राम से अज्यादा न रखें। रिसर्च में पता चला है कि कुछ लोग जिन्होंने अदरक को 6 ग्राम या उससे ज्यादा खाया था, उसके बाद उन्हें नकारात्मक दुष्प्रभावों का अनुभव करना पड़ा।
गले में जलन पैदा करे
एक तरफ जहां अदरक गले में टॉन्सिल या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के चलते गले में होने वाली जलन को दूर करने में मदद करता है, वहीं इसका ज्यादा सेवन गले और मुंह की म्यूकोसल लाइनिंग को परेशान कर सकता है। यह यौगिक जिंजरोल के कारण हो सकता है - जो कि मिर्च को तीखा करता है। जरूरत से ज्यादा खाने पर अदरक का तीखा स्वाद गले को नुकसान पहुंचाता है।
दस्त की समस्या
अदरक खाने से पाचन क्रिया स्वस्थ और साफ रहती है। हालांकि जब आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद कंपाउड उस दर को तेज कर देते हैं, जिस पर भोजन आंतों से बाहर निकल जाता है और दस्त हो जाते हैं।
जनवरी 2020 न्यूट्रिएंट स्टडी में यह भी पाया गया कि कुछ लोगों ने अदरक लेने के परिणामस्वरूप मतली की शिकायत की, भले ही वे अदरक को मतली के लिए एक प्राकृतिक उपचार के रूप में ले रहे थे।
गुर्दे की बीमारी वाले लोग न लें
गुर्दे की बीमारी वाले लोगों के लिए अदरक के दुष्प्रभाव भी चिंता का विषय हो सकते हैं। नेशनल किडनी फाउंडेशन अदरक को तब खाने की मनाही करता है, जब आप अन्य दवाएं ले रहे हों, क्योंकि यह दवाओं के काम में बाधा पैदा कर सकता है।
ब्लीडिंग के लिए जिम्मेदार
अक्टूबर 2015 में PLOS One की समीक्षा के अनुसार अदरक में एंटी प्लेटलेट गुण होते हैं और जब अधिक मात्रा में इसका सेवन किया जाता है, तो इससे ब्लीडिंग की संभावना बढ़ जाती है। (2) इसके अलावा जब अदरक को लौंग और लहसुन के साथ मिलाया जाता है, तो ब्लीडिंग जरूरत से ज्यादा हो सकती है। ब्राउन कहती हैं, 'जो लोग रक्त को पतला करने वाली दवाओं पर हैं, उन्हें अपने डॉक्टर से सलाह पर इसका सेवन करना चाहि, क्योंकि एंटीकोआगुलंट्स पर अदरक का सेवन करने पर प्रतिकूल प्रतिक्रिया हो सकती है।
दिल की सेहत हो सकती है खराब
दिल की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए अदरक का ज्यादा सेवन उल्टा असर दिखा सकता है। दिल के जो मरीज दवा ले रहे हैं, उन्हें अदरक का ज्यादा सेवन न करने की चेतावनी दी जाती है। यह पहले भी देखा जा चुका है कि ह्दय रोगियों के लिए अदरक की अधिकता से अनियमित दिल की धड़कन का खतरा बढ़ जाता है।
गर्भपात
गर्भपात के जोखिम के कारण होने वाली माओं को अदरक का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। स्त्री रोग विशेषज्ञों और पोषण विशेषज्ञों ने लंबे समय से गर्भपात के जोखिम से बचने के लिए एक दिन में 1500 मिग्रा से कम अदरक लेने की सलाह दी है। हालांकि, सुरक्षित रहने के लिए गर्भावस्था के नौ महीने में पूरी तरह से इसके सेवन से बचना चाहिए।
अदरक के ज्यादा सेवन के बाद लोग अक्सर गैस, सूजन और हार्ट बनै की शिकायत करते हैं। चूंकि अदरक ब्लड प्रेशर में कमी के साथ खून को पतला कर सकता है, इसलिए ब्लड प्रेशर की दवा लेने वाले लोगों को ज्यादा अदरक का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

पाठको की राय