यह फूड्स खाएं और करें इंसोम्निया को बाई
नींद ना आना या कम नींद लेने के कारण शरीर को कई नुकसान पहुंचने लगते हैं. इस समस्या को इंसोम्निया कहा जाता है. नींद ना आने के पीछे विटामिन की कमी भी हो सकती है. जो शरीर की अंदरुनी प्रक्रिया में गड़बड़ी कर देती है और दिमाग को रिलैक्स करने नहीं देती. आइए, जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से नींद नहीं आती और उसे पूरा करने के लिए कौन-से फूड्स खाएं.
विटामिन डी की कमी से नींद नहीं आती
विटामिन डी की कमी शारीरिक व मानसिक थकावट का कारण बन सकती है. शोधकर्ताओं के मुताबिक, शरीर में विटामिन डी का लो लेवल इंसोम्निया या स्लीप पैटर्न बिगड़ने का कारण बन सकता है. विटामिन डी को प्राप्त करने के लिए सुबह और शाम की धूप लेना सबसे बेहतर स्त्रोत है. लेकिन हेल्थलाइन के मुताबिक, इन विटामिन डी से भरपूर फूड्स खाकर भी विटामिन डी की कमी पूरी करके मीठी और गहरी नींद पा सकते हैं. जैसे-
सैल्मन मछली का सेवन
कोड लिवर ऑयल का सेवन
अंडे का पीला भाग खाना
मशरूम
गाय का दूध
सोया मिल्क
संतरे का जूस
ओटमील का सेवन, आदि
इंसोम्निया का कारण हो सकती है विटामिन बी6 की कमी
दिमाग में मेलाटोनिन और सेरोटोनिन का पर्याप्त लेवल गहरी नींद पाने और रिफ्रेश फील करने के लिए बहुत जरूरी है. लेकिन, विटामिन बी6 की कमी के कारण दोनों हॉर्मोन का उत्पादन बाधित हो सकता है. जिसके कारण नींद ना आना व इंसोम्निया की समस्या हो सकती है. NHS के मुताबिक, विटामिन बी6 की कमी को पूरा करने के लिए निम्नलिखित फूड्स का सेवन (vitamin b6 rich foods) किया जा सकता है. जैसे-
चिकन का सेवन
मूंगफली का सेवन
सोयाबीन खाना
ओट्स का सेवन
नियमित केला खाना

पाठको की राय