इस तरह से कद्दू खाये, वजन होगा तेजी से कम
कद्दू का नाम सुनते ही लोग अजीब सा मुंह बनाने लगते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यह ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं होता है. लेकिन क्या आपको पता है कि कद्दू कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. बता दें इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन डी पाया जाता है. जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है.वहीं अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आप कद्दू का सेवन कर सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फाइबर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. ऐसे में आपको वजन घटाने में आसानी होती है. चलिए हम यहां आपको बताएंगे कि आप किस तरह से कद्दू की मदद से वजन कम कर सकते हैं?
वजन कम करने के लिए इस तरह के खाएं कद्दू-
कद्दू का जूस- वजन घटाने के लिए कद्दू के जूस का सेवन कर सकते हैं. इसके लिए आप कद्दू को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इसे मिक्सी में डालकर पीस लें. अब इसे छानकर एक गिलास में निकाल लें और छुटकीभर काली मिर्च और नमक मिलाएं और इसको पिएं. अगर आप रोजाना रात में कद्दू के जूस का सेवन करते हैं. तो आपको वजन कम करने में मदद मिलती है.
कद्दू का सूप- वजन कम करने के लिए आप कद्दू के सूप का सेवन कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले कद्दू को थोड़े बड़े टुकड़ों में काट लें. अब इसे प्रेशर कुकर में डालकर सीटी लगा लें. अब इसे ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड कर लें. अब एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें. और इसमें जीरे और सरसों का तड़का लगाएं. अब इसमें नमक डालकर इसका सेवन करें.

पाठको की राय