Monday, October 19th, 2026

रोजाना खाएं ब्लू चीज़, पाएं 5 शानदार स्वास्थ्य लाभ

चीज में भी आपको कई प्रकार मिलेंगे। आज हम बात करेंगे ब्लू चीज की। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के अनुसार ब्लू चीज़ कैल्शियम से भरपूर होती है, जो स्वस्थ दांतों और हड्डियों के लिए आवश्यक है। इसके सेवन के और भी कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं, जानिए इनके बारे में।

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है

अपने आहार में ब्लू चीज़ को शामिल करके आप हृदय रोग के जोखिम को कम कर सकते हैं। साइंटिफिक वर्ल्ड जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार जो लोग नियमित रूप से ब्लू चीज का सेवन करते हैं, उनमें हृदय संबंधी समस्याएं विकसित होने का जोखिम उन लोगों की तुलना में कम होता है, जो ब्लू चीज का सेवन नहीं करते हैं। ब्लू चीज का सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय