Saturday, October 24th, 2026

मणिपुर के उखरुल में भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं

उखरुल
मणिपुर के उखरुल जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक उखरुल जिले में सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर भूंकप के झटके आए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूंकप में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है और नाही हताहत होने की सूचना है। हालांकि सुबह के वक्त आए इस भूकंप से इलाके में लोग परेशान हो गए थे। खबर में फिलहाल अधिक जानकारी के लिए इंतजार है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि भूकंप रविवार 06:56:42 बजे आया। जो 24.79 लंबा और 94.94 गहरा था। भूंकप का केंद्र उखरुल से 109 किमी दूर है।

हालांकि अभी तक किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है. लोग जब अपने घरों में सो रहे थे तब भूकंप के झटके लगे. भूकंप के डर से लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए. अभी इलाके में दहशत का माहौल है.

इससे पहले शुक्रवार रात को भी इस क्षेत्र में भूकंप आया था. म्यांमार से सटी सीमा वाले चीन के युन्नान प्रांत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 रही थी. इस भूकंप का केंद्र उत्तर-पश्चिम के दाली में था. इस भूकंप में 3 लोगों की मौत हो गई थी और 27 लोग घायल हो गए थे.
भूकंप नेटवर्क सेंटर ने दी चेतावनी

चीन भूकंप नेटवर्क सेंटर ने चेतावनी देते हुए कहा था कि भूकंप के कारण रिहायशी इलाकों में नुकसान होने की काफी संभावना रहती है. यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) के प्रांत प्रमुख यांग गुओजोंग के मुताबिक, भूकंप के झटके दाली के 12 काउंटी और शहरों में महसूस किए गए. भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित यांग्बी हुआ. यांग्बी काउंटी में 2 लोगों की मौत हो गई, वहां योंगपिंग काउंटी में 1 शख्स को भूकंप की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी. भूकंप से 20,192 घरों में रह रहे लगभग 72,317 लोग प्रभावित हुए.

 

#भूकंप के झटके

Source : Agency

पाठको की राय