Sunday, October 25th, 2026

पूर्वोत्तर भारत में आए भूकंप के झटके, असम-मणिपुर और मेघालय में लगातार हिली धरती

 नई दिल्ली 
शुक्रवार सुबह पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 4.1, 3.0 और 2.6 की तीव्रता वाले भूकंप ने क्रमश: सोनितपुर (असम), चंदेल (मणिपुर), पश्चिम खासी हिल्स (मेघालय) की धरती को हिला दिया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से यह जानकारी दी गई है। हालांकि भूकंप के इन झटकों से अभी तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं हुआ है।

 दूसरी ओर हाल ही में बुधवार को पूर्वी इंडोनेशिया के समुद्र में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कुछ दीवारों में दरारें पड़ गई और मालुकु प्रांत में समुद्री तट के सामने रहने वाले निवासियों को ऊंचे इलाकों में जाने के लिए कहा गया।
 वहीं इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह झटके दिल्ली के रोहिणी इलाकों में आए। हालांकि, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं रही, जिस वजह से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। किसी के हताहत होने की भी जानकारी नहीं है। 

दिल्ली के रोहिणी इलाके में यह झटका रात 9:54 मिनट पर महसूस किया गया। इससे पहले, असम के तेजपुर में भूकंप का झटका महसूस किया गया था। आज सुबह 9:50 मिनट पर झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 रही थी। भूकंप का एपिसेंटर तेजपुर से पश्चिम की ओर 44 किलोमीटर दूर था।

 

#भूकंप के झटके

Source : Agency

पाठको की राय