Sunday, October 25th, 2026

नेपाल के काठमांडू में भूकंप के झटके, बिहार के कई जिलों में भी हिली धरती; 5.5 की थी तीव्रता

नई दिल्ली।
नेपाल के काठमांडू में रविवार की सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई है। काठमांडू से 147 किमी दक्षिण-पूर्व में इसका केंद्र था। नेपाल में भूकंप के कारण बिहार के कुछ जिलों में भी इसके झटके महसूस किए हैं। राजधानी पटना समेत सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, अररिया, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी और मोतिहारी सहित कई जिलों में हल्के झटके महसूस किये गए। हालांकि कहीं से भी अभी तक जानमाल या किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप आने पर क्या करें?
- भूकंप आने के बाद अगर आप घर में हैं तो कोशिश करें कि फर्श पर बैठ जाएं।
- या फिर अगर आपके घर में टेबल या फर्नीचर है तो उसके नीचे बैठकर हाथ से सिर को ढक लेना चाहिए।
- भूकंप आने के दौरान घर के अंदर ही रहें और जब झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें।
- भूकंप के दौरान घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

भूकंप आने पर क्या ना करें?
- भूकंप के वक्त लिफ्ट का इस्तेमाल तो भूलकर भी न करें।
- भूकंप आने पर अगर आप घर में हैं तो दरवाजे, खिड़कियों और दीवारों से दूर रहें।
- भूकंप के समय अगर आप घर में हैं तो बाहर न निकलें। जहां हैं वही खुद को सुरक्षित करने के प्रयास करें।
- भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर है तो कोशिश करें कि ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

 

 

#भूकंप के झटके

Source : Agency

पाठको की राय