Wednesday, October 21st, 2026

जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप के झटके, 3.6 की तीव्रता से हिली धरती

 श्रीनगर।

जम्मू-कश्मीर के कटरा में सुबह-सुबह भूकंप के झटके लगे हैं। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 05:01 बजे 3.6 की तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

भूकंप आने पर क्या करें?
- भूकंप आने के बाद अगर आप घर में हैं तो कोशिश करें कि फर्श पर बैठ जाएं।
- या फिर अगर आपके घर में टेबल या फर्नीचर है तो उसके नीचे बैठकर हाथ से सिर को ढक लेना चाहिए।
- भूकंप आने के दौरान घर के अंदर ही रहें और जब झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें।
- भूकंप के दौरान घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।

भूकंप आने पर क्या ना करें?

- भूकंप के वक्त लिफ्ट का इस्तेमाल तो भूलकर भी न करें।
- भूकंप आने पर अगर आप घर में हैं तो दरवाजे, खिड़कियों और दीवारों से दूर रहें।
- भूकंप के समय अगर आप घर में हैं तो बाहर न निकलें। जहां हैं वही खुद को सुरक्षित करने के प्रयास करें।
- भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर है तो कोशिश करें कि ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

 

 

#कटरा में भूकंप के झटके

Source : Agency

पाठको की राय