Tuesday, October 20th, 2026

दिल्ली-एनसीआर के बाद मेघालय में महसूस किए गए भूकंप के झटके

नई दिल्ली
नए साल पर दिल्ली एनसीआर के साथ ही मेघालय में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रविवार रात करीब 11 बजकर 28 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। यह भूकंप मेघालय के 60 किमी ENE नोंगपोह में आया था।
 
करगिल में आया 4.6 तीव्रता का भूकंप
लद्दाख के करगिल में रविवार शाम 6 बजकर 32 मिनट 57 सेंकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप की गहराई जमीन से 150 किमी नीचे थी।
 
दिल्ली में 3.8 तीव्रता का भूकंप
इससे पहले नए साल पर दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।

 

#भूकंप के झटके

Source : Agency

पाठको की राय