Thursday, October 22nd, 2026

अफगानिस्तान में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.3

अफगानिस्तान
आज एक बार फिर से अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के झटके अफगानिस्तान के काबुल के पूर्व से 85 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है। अभी तक इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले जब अफगानिस्तान में भूकंप के झटके आए थे तो भारत में भी कई राज्यों में यह झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, राजस्थान, समेत कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसके बाद लोग अपने घर से बाहर निकल आए थे।

 

#भूकंप के झटके

Source : Agency

पाठको की राय