Thursday, October 22nd, 2026

छग के कुछ जगहों पर भूकंप के झटके


बैकुंठपुर

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। कोरिया जिले में बैकुंठपुर से 7 किमी की दूरी पर गेज बांध-राकया के करीब आज सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर 4.8 रिक्टर तीव्रता के भूकंप के झटके पड़े हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, प्रदेश में कई इलाकों में सुबह 5.28 बजे 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र अंबिकापुर से 65 किमी दूर जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है। लगभग एक महीने पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जानकारी के अनुसार यह भूकंप सतह से 10 किमी की गहराई पर केंद्रित था जिसकी भौगोलिक अक्षांसीय स्थिति 23.33ए उत्तरी अक्षांस और 82.58एपूर्वी देशांतर थी। वहीं कटगोड़ी राकया क्षेत्र में भूकंप के झटके से एक किसान के घर का छप्पर गिरने की जानकारी है। ग्रामीण को लगा कि माइंस में ब्लास्टिंग से घर का छप्पर गिरा होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय