Thursday, October 22nd, 2026

मणिपुर में भूकंप से कांपी धरती, 4.4 तीव्रता से रात में आया Earthquake

मणिपुर

Earthquake in Manipur: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मणिपुर में शुक्रवार की रात मामूूली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब साढ़े नौ बजे 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। वहीं तीव्रता रिएक्‍टर स्‍केल पर 4.4 नापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ट्टीट कर जानकारी दी कि इस भूकंप का केंद्र मणिपुर में मोइरांग से 75 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में दर्ज किया गया।

मणिपुर "very high risk" जाेन में आता है

गौरतलब है कि भारत के भूकंपीय क्षेत्र के नक्शे के अनुसार मणिपुर "very high risk" जाेन यानी जोन V में आता है। इससे पता चलता है कि भूकंप से इस क्षेत्र को खतरा बना रहता है।

जानें क्‍यों ये क्षेत्र भूकंप के हाई रिस्‍क जोन में आता है

जानकारों के अनुसार इसके अलावा ये राज्य हिमालय पर्वत श्रृंखला के पूर्व की ओर विस्तार पर स्थित है जो भारतीय और यूरेशियन प्लेटों के बीच टेक्टोनिक मार्जिन के साथ मेल खाता है। भूवैज्ञानिक संरचना और भौगोलिक स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में कभी-कभी झटके आना आम है। हिमालय पर्वत श्रृंखला की उत्पत्ति टेक्टोनिक प्लेट मूवमेंट के कारण हुई है, इस प्रकार यह क्षेत्र भूकंप के लिए जानी जाती है। यूरेशियन और भारतीय प्लेट आपस में टकराकर विश्व के सबसे ऊंचे पर्वतीय क्षोभ का निर्माण किया।इससे पहले सितंबर माह में मणिपुर में भूकंप आया था। यहां बार-बार भूकंप आना इस प्रदेश की भौगोलिक स्थित के कारण है।

 

 

#Earthquake

Source : Agency

पाठको की राय