Wednesday, October 21st, 2026

उत्तराखंड में 4.5 तीव्रता से कांपी धरती, घरों से बाहर भागे लोग

देहरादून ।
 उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। टिहरी समेत देहरादून, उत्तरकाशी और अन्य जिलों में भी यह झटके महसूस किए गए। हालांकि, इससे किसी जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 रही। सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर आए इस भूकंप का अभिकेंद्र टिहरी जिले में रहा। भूकंप का केंद्र सतह से 5 किलोमीटर की गहराई में था। देहरादून, उत्तरकाशी समेत अन्य जिलों में भी भूकंप महसूस किया गया।

गौरतलब है कि, उत्तराखंड के कई क्षेत्र भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील जोन में आते हैं। यहां पिछले कुछ समय से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय