Thursday, October 22nd, 2026

रत्नागिरी में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई तीव्रता

रत्नागिरी
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में सोमवार सुबह भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र मुंबई से 350 किमी दूर रत्नागिरी जिला रहा। इनका स्रोत जमीन के 5 किमी नीचे रिकॉर्ड किया गया।

एनसीएस के प्रमुख जेएल गौतम के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह करीब 2.36 बजे महसूस किए गए। हालांकि, इसमें किसे के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबरें अभी तक नहीं आई हैं।

 

#Earthquake

Source : Agency

पाठको की राय