Wednesday, October 21st, 2026

गुजरात में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.3 रही तीव्रता, कोई हताहत नहीं

कच्छ.

गुजरात के कच्छ में शनिवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 दर्ज हुई है। भूकंप के झटके रात को करीब 12.12 मिनट पर आए। इनका केंद्र खावड़ा के पूर्व-दक्षिण में 22 किमी दूर रहा। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गौरतलब है कि इसी महीने कच्छ में तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले पांच मार्च को 3.2 और 11 मार्च को 3.5 तीव्रता के भूकंप रिकॉर्ड किए जा चुके हैं।

 

#earthquake

Source : Agency

पाठको की राय