Friday, October 23rd, 2026

भूकंप: कर्नाटक में आज सुबह-सबुह कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर क्या रही तीव्रता

बेंगलुरु 
आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके से कर्नाटक की धरती हिल गई। कर्नाटक के गुलबर्गा में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, गुलबर्गा में सुबह करीब छह बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल, इस भूकंप में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

दरअसल, कर्नाटक के गुलबर्गा इलाके में सुबह-सुबह जब भूकंप आया तो लोग अपने घरों से निकलकर बाहर भागते दिखे। लोग इस भूकंप से काफी सहमे दिखाई दिए। फिलहाल, इस भूकंप से कोई नुकसान हुआ है या नहीं, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। 

भूकंप आने पर क्या करें?
- भूकंप आने के बाद अगर आप घर में हैं तो कोशिश करें कि फर्श पर बैठ जाएं। 
- या फिर अगर आपके घर में टेबल या फर्नीचर है तो उसके नीचे बैठकर हाथ से सिर को ढक लेना चाहिए।
- भूकंप आने के दौरान घर के अंदर ही रहें और जब झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें।
- भूकंप के दौरान घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।
 
भूकंप आने पर क्या ना करें?
- भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर है तो कोशिश करें कि ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों से दूर रहें। 
- भूकंप के समय अगर आप घर में हैं तो बाहर न निकलें। जहां हैं वही खुद को सुरक्षित करने के प्रयास करें। 
- भूकंप आने पर अगर आप घर में हैं तो दरवाजे, खिड़कियों और दीवारों से दूर रहें।
- भूकंप के वक्त लिफ्ट का इस्तेमाल तो भूलकर भी न करें।

 

#भूकंप: कर्नाटक

Source : Agency

पाठको की राय