Monday, October 26th, 2026

अर्थ ई व्हील्स ने मनाई ग्राहकों के साथ प्रथम वर्षगांठ

रायपुर.
शनिवार पहली जुलाई को शहर की अग्रणी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर व थ्री व्हीलर के डीलर अर्थ ई व्हील्स ने अपने ग्राहकों के साथ अपनी प्रथम वर्षगांठ मनाई। संस्था के संचालक तेजेश मुखर्जी ने बताया कि जॉय इलैक्ट्रिक बाइक व एक्साइड ई रिक्शा के अधिकृत विक्रेता ने बड़े ही धूम धाम के साथ अपने ग्राहकों के साथ केक काट कर यह खुशियां सेलिब्रेट किया।  इस अवसर पर जॉय के आर. एम. अमनदीप सिंह गांधी, जॉय के ग्राहक वेणु गोपाल  व उनका परिवार विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्था के संचालक तेजेश मुखर्जी ने अपने सभी ग्राहकों को मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया और आने वाले वर्ष में भी क्वालिटी सर्विस देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी।

 

 

#Earth E Wheels

Source : Agency

पाठको की राय