अगले महीने इस तारीख को लॉन्च होंगे Nothing के यूनिक लुक वाले Earbuds, जानिए क्या होगा बड्स में खास
नई दिल्ली
Carl Pei की कंपनी Nothing अपना पहला प्रोडक्ट भारत में उतारने का प्लान कर रही है। बता दें कि Carl Pei OnePlus के को-फाउंडर रहे हैं, उन्होंने पिछले साल ही वनप्लस को छोड़ा है। अब Pei अपने नए ब्रांड Nothing के तहत एक खास ईयरबड्स Nothing Ear 1 को लॉन्च करने वाले हैं। ये बड्स दुनियाभर में पेश किए जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि कब और किस समय भारत में लॉन्च होंगे ये खास ईयरबड्स और कहां से खरीद सकेंगे आप:
Nothing Ear 1 लॉन्च डेट, टाइमिंग और उपलब्धता
नए वायरलेस ईयरबड्स को भारत और अन्य बाजारों में 27 जुलाई को शाम 6:30 बजे IST लॉन्च किए जाएंगे। इसके साथ ही ये भी मालूम चला है कि Nothing Ear 1 को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के माध्यम से बेचा जाएगा। फ्लिपकार्ट भी हाल ही में एक पोस्टर जारी कर ये जानकारी दी है। वहीं कंपनी का भी मानना है कि भारत में प्रोडक्ट्स बेचने के लिए फ्लिपकार्ट अच्छा पार्टनर साबित होगा।

पाठको की राय