Thursday, July 23rd, 2026
Breaking
  •    अजाक्स भवन भोपाल में कथित अवैध कब्जा, तोड़फोड़ एवं आपराधिक घटनाक्रम पर सख्त कार्रवाई की मांग   •    राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, लक्ष्य पूर्ति के लिए वर्तमान प्रयासों में लाए गति, निगमायुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश  •    'दक्ष' हस्तपुस्तिका से सशक्त होंगे प्रधानाचार्य, योगी सरकार ने विद्यालयी नेतृत्व को दी नई दिशा  •    एयरटेल को उपभोक्ता आयोग की कड़ी फटकार, 8 साल पुराने मामले में परिवादी को मिलेगा लगभग 60 हजार का मुआवजा  •    एफएसडीए व गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

प्रदेश में ई-आरटीओ सेवा और ई-चेकपोस्ट सेवा

भोपाल
प्रदेश के परिवहन कार्यालयों में आम नागरिकों को प्रदाय की जाने वाली समस्त सेवाओं के लिये ऑनलाइन आवेदन करने तथा प्राप्त आवेदनों का निराकरण परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन ही किये जाने के प्रावधान किये गये हैं। विभाग द्वारा जिला परिवहन कार्यालय में सेवाओं के लिये निर्धारित शुल्क एवं वाहनों के मोटरयान कर ऑनलाइन की जमा करने की व्यवस्था कर दी गई है। इस व्यवस्था के शुरू हो जाने के बाद से परिवहन कार्यालयों में नकद राशि जमा करने की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।

अन्य प्रांतों से प्रदेश में आने वाले अथवा प्रदेश से गुजरने वाले वाहनों को मध्यप्रदेश मोटरयान कर ऑनलाइन जमा कराने के लिये एनआईसी के ई-चेक पोस्ट पोर्टल पर उपयोग किया जाना भी प्रारंभ किया जा चुका है। इस सुविधा से अन्य प्रांतों के परिवहन मोटर स्वामी अपने वाहन का मोटरयान कर ऑनलाइन जमा कर पा रहे हैं। इस सुविधा से अनावश्यक रूप से होने वाली असुविधा से वाहन मालिकों को छुटकारा मिल गया है।

 

 

Source : Agency

आपकी राय

1 + 15 =

पाठको की राय