Sunday, October 25th, 2026

पंजाब में ई-गवर्नेंस लर्निंग लाइसेंस की सुविधा अब ऑनलाइन

चंडीगढ़
भगवंत मान सरकार लगातार ई-गवर्नेंस की ओर कदम बढ़ा रही है। मान सरकार पंजाब के आम जनता को राहत देने में लगी हुई है। ई-गवर्नेंस के रास्ते पर चलते हुए मान सरकार ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। सी.एम. मान ने लर्निंग लाइसेंस की सुविधा ऑनलाइन शुरू कर दी है। लर्निंग लाइसेंस के लिए पंजाब सरकार ने पोर्टल भी जारी किया है। सुविधा केंद्रों के जरिए भी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा सकते हैं।


सी.एम. मान ने ट्वीट करते हुए कहा, ''आज आपकी सरकार ने आापकी जिंदगी आसान बनाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए लर्निंग लाइसेंस की ऑनलाइन सुविधा शुरू की है।''

उन्होंने कहा, ''ये ना केवल ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम है, ब्लिक इससे आपका समय बचेगा, आप RTA की लाइनों से बचेंगे और भ्रष्टाचार का भी खात्मा होगा।''

 

#पंजाब में ई-गवर्नेंस

Source : Agency

पाठको की राय