Thursday, October 22nd, 2026

मर रहे हैं IPL खेलने को! बाबर आजम को फैन्स लगाई जमकर लताड़

 नई दिल्ली

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जल्मी की कप्तानी कर रहे बाबर से जब पूछा गया कि उन्हें बिग बैश लीग या आईपीएल में से ज्यादा पसंद क्या है, तो उन्होंने बिना एक सेकेंड लगाए जवाब में बिग बैश लीग का नाम ले लिया। फिर क्या था, इसको लेकर इंडियन क्रिकेट फैन्स बाबर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल आईपीएल दुनिया की सबसे महंगी और सबसे सफल टी20 लीग मानी जाती है, ऐसे में बाबर के इस जवाब पर बवाल तो खड़ा होना ही था।
 
एक फैन ने लिखा, 'मर रहे हैं आईपीएल खेलने को, पता है जगह नहीं मिलेगी, तो बिग बैश लीग को ही बड़ा बना दिया।' बिग बैश लीग ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग है। दरअसल जल्मी टीवी पर दिए एक इंटरव्यू में बाबर से यह सवाल किया गया था।

पीएसएल की बात करें तो बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जल्मी टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। मुल्तान सुल्तान्स ने पीएसएल 2023 के फाइनल में जगह बना ली है, जबकि लाहौर कलंदर्स, पेशावर जल्मी या इस्लामाबाद युनाइटेड में से कोई एक टीम और फाइनल में पहुंचेगी। इस्लामाबाद और पेशावर जल्मी के बीच पहला एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा, इस मैच को जीतने वाली टीम दूसरे क्वॉलिफायर में लाहौर कलंदर्स से भिड़ेगी और हारने वाली टीम का पीएसएल 2023 का सफर खत्म हो जाएगा।

 

 

#IPL

Source : Agency

पाठको की राय