Wednesday, October 21st, 2026

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिला अधिकारियों की लगी ड्यूटी

रायपुर
कलेक्टर रायपुर ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की संपूर्ण अवधि के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। ये अधिकारी उपार्जन केन्द्रों का सप्ताह में कम से कम एक बार निरीक्षण कर धान के सुचारू उपार्जन हेतु धान खरीदी के पूर्व उपार्जन केन्द्र के दैनिक खरीदी क्षमता अनुरूप कृषकों को टोकन का समुचित वितरण, धान उपार्जन बाबत् कम से कम एक सप्ताह की खरीदी के अनुरूप बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता, फंड की स्थिति की समीक्षा, दैनिक प्रगति रिपोर्ट के आधार पर केन्द्र में उपलब्ध किस्मवार धान का मिलान, धान के सुरक्षित रखरखाव हेतु समुचित व्यवस्था यथा चबूतरे के ऊपर भण्डारण, स्टेक प्लान अनुसार भण्डारण, कैप कव्हर की उपलब्धता, जमीन पर धान के स्टेक रखने की स्थिति में डनेज मटेरियल (भूसे की बोरियां/फ्लाई ऐस ब्रिक्स) के दो परतों पर धान रखा जाना, उपार्जन केन्द्रों पर किसी भी स्थिति में जाम लगने के पूर्व ही धान उठाव किया जाना तथा कृषकों को समय सीमा में भुगतान कराना सुनिश्चित करेंगे। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अपने अनुभाग में उपरोक्त कार्यों हेतु समन्वयक अधिकारी होंगे।

 

#Duty

Source : Agency

पाठको की राय