Tuesday, October 20th, 2026

दुती चंद 7वें स्थान पर रहीं, महिला हॉकी टीम की नजरें सेमीफाइनल पर

नई दिल्ली 
टोक्यो ओलंपिक खेलों के नौवें यानि के रविवार का दिन जहां पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा तो वहीं, 10वें दिन सोमवार को भी भारत की झोली में और पदक आ सकते हैं। महिला चक्का फेंक एथलीट कमलप्रीत कौर अपना फाइनल मुकाबला खेलेंगी और जिसमें वह भारत को पदक दिला सकती है। कमलप्रीत ने महिला डिस्कस थ्रो के क्वालीफिकेशन में 64 मीटर का थ्रो फेंक कर दुनिया को चौंका दिया है, इसलिए उनसे पदक की ज्यादा उम्मीदें बढ गई है। उनके अलावा भारत की महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। निशानेबाजी में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और संजीव राजपूत एक्शन में होंगे जबकि महिला स्प्रिंटर दुती चंद 200 मीटर हीट चार में सातवें स्थान पर रही और वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। 
 

 

#Dutee Chand

Source : Agency

पाठको की राय