Wednesday, October 21st, 2026

पंचायती चुनावों के दौरान मोगा में दो गुटों में खूनी झड़प हुई, चली ताबड़तोड़ गोलियां

मोगा
पंचायती चुनावों के बीच मोगा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आज हुए पंचायती चुनावों के दौरान मोगा में दो गुटों में खूनी झड़प हुई है, जिसमें गोलियां चलने की सूचना है। जानकारी अनुसार मोगा के गांव मसीतां में दो गुटों में झड़प होने की सूचना है, जिसमें गोलियां चली हैं। वहीं गोलियों की आवाज सुनते ही वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं इसी तरह के मोगा के अन्य गांव कोटला मेहर सिंह में भी लोगों में झड़प होने की सूचना है तथा वहां भी फायरिंग की सूचना है।

 

 

#During the Panchayat elections

Source : Agency

पाठको की राय