Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-कोरबा में बिक रहे वेलकम टाइगर के डुप्लीकेट सेफ्टी शूज, कोलकाता की कंपनी ने मारवाया छापा

कोरबा.

कोरबा की एक दुकान में टाइगर कंपनी के नाम से डुप्लीकेट शूज बेचे जा रहे थे। सीएसईबी पुलिस के द्वारा स्पेशल में कॉपीराइट एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करने के साथ अगली कार्रवाई की जा रही है।पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से संचालित हो रही टाइगर सेफ्टी शूज कंपनी को इस प्रकार की शिकायत मिली थी कि छत्तीसगढ़ के कोरबा में सीधे तौर पर किसी विक्रेता के द्वारा डुप्लीकेट सामानों की सप्लाई विभिन्न क्षेत्र में की जा रही है।

कीमतों में अंतर होने से संबंधित जानकारी मिलने के बाद कंपनी ने अपने तरीके से खोजबीन की और फिर पुलिस के पास शिकायत की। इस दौरान पुलिस की टीम ने टीपी नगर स्थित पटेल सेल्स में पहुंचकर छापा मारा और वहां से टाइगर कंपनी के सेफ्टी शूज बरामद कर लिए। इन्हें डुप्लीकेट कैटेगरी का बताया गया है। सीएसईबी चौकी प्रभारी ने लक्षमण खूंटे ने बताया कि इस मामले में वेलकम टाइगर कोलकाता के कंपनी है जिसके मैनेजर कौशिक बंजारे उनकी लिखित शिकायत पर टीपी नगर दुकान पर छापा मारा गया जहां डुप्लीकेट कंपनी के जूते मिले हैं जिसके आधार पर वीरेंद्र पटेल नामक दुकान के संचालक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।  आगे की कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकार की घटना कोरबा में पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले उषा सिलाई मशीन की डुप्लीकेट यूनिट तैयार करने के साथ कोरबा में खपाने की घटना हो चुकी है।

 

#Chhattisgarh-Korba#Duplicate safety shoes#Kolkata company raid

Source : Agency

पाठको की राय