Monday, October 19th, 2026

इन सात कारणों से रुकी रहती है आपकी तरक्की और पीछा करता है दुर्भाग्य

जब बार-बार प्रयास करने में भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती तो इस कारण उसके घर पर मौजूद कोई वास्तु दोष हो सकता है। घर पर अगर कोई वास्तु दोष है तो व्यक्ति को बाधाएं, बीमारियां और दुर्भाग्य उसका पीछा नहीं छोड़ती।

घर के अंदर कभी भी बोनसाई और कंटीले पौधे नहीं लगाने चाहिए। इससे घर का वास्तु बिगड़ता है और नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

घर के उत्तर- पूर्वी हिस्सों में कभी भी भारी मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। इससे घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है

बिस्तर के नीचे कभी भी जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। इससे रोग और मानसिक परेशानियां आती हैं।

देवी- देवताओं की खंडित मूर्तियों को भी घर में नहीं रखना चाहिए। बंद और टूटी-फूटी घड़ियों को रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी कम होने लगती है और नेगेटिविटी बढ़ने लगती है।

उत्तर-पश्चिम दिशा में अंधेरा नहीं होना चाहिए। इस दिशा का सीधा संबंध पैसों और तरक्की से होता है।

पूजा और दान के लिए घर में लायी गई वस्तुओं को अधिक दिनों तक घर में नहीं रखना चाहिए।

 

#दुर्भाग्य

Source : Agency

पाठको की राय