चार दिनो से हो रही बारिश से नदियो ने तोडे अपने तट
रायगढ़/ रायपुर
सोमवार से हो रही बारिश के कारण राज्य की सभी प्रमुख नदिया अपने तट को तोड कर बह रही है । राज्य मे बाढ के हालात है,इसके चलते गावो का शहरो से संपर्क टूट चुका है। महानदी शिवनाथ,पैरी खारून पूरे ऊफान पर है। बाढ के पानी से खेत जहा डूब चुके है वही गाव के घरो और बस्तियो के मकानो मे पानी भर गया है।
महानदी का जल स्तर बढ़ते ही क्षेत्र के नालों के ऊपर से पानी बहने लगे हैं। चंद्रपुर-बरमकेला को जोड?े वाला लात नाला के ऊपर से पानी बह रहा है। नाले के ऊपर से पानी बहने के कारण सड़क परिवहन व्यवस्था बाधित हो गयी है। वहीं महानदी का जलस्तर बढ?े के बाद रायगढ़ जिले के सरिया क्षेत्र के नदी से सटे कई गांव जलमग्न हो गए हैं। साथ ही नदी का पानी खेतों तक चला गया है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन के अफसर नदी के जल स्तर बढ?े के कारण प्रभावित इलाकों में गश्त करते रहे।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार महानदी के तटवर्ती गांव सूरजगढ़ और रानीडीह में बाढ़ का पानी घुस गया है। पूरा गांव जलमग्न हो गया है वहीं महानदी में आई बाढ़ की वजह से पोरथ धाम भी डूब गया है यहां मंदिर का आधा हिस्सा पानी में डूब गया है। वहीं नदी के किनारे स्थित गांव चंघोरी, पड़ीगांव, कोकाई महंत, छोटे हर्दी, नवापाली,, पसरापाली, सिंह पूरी, बाराडोली, खपरापाली, रायपाली, नवापारा, परसरामपुर, कोर्रा, तोरा, बोरिदा, लूकापारा के खेतों तक महानदी का पानी पहुंच गया है। ऐसे में महानदी में आई बाढ़ की वजह से यहाँ का पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अभी तक किसी प्रकार की जन हानि की खबर नहीं है।
महानदी कल से उफान पर है और धीरे धीरे देर शाम तक कई गांव में बाढ़ का पानी घुसपैठ कर गया। ग्रामीणों ने बताया कि रात 3 बजे से महानदी का जल स्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि और नदी का जलस्तर और बढ़ेगा तो अन्य गांव भी जलमग्न हो जायेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि महानदी में आई बाढ के बाद हीराकुद डैम के 28 गेट खोले गए हैं।

पाठको की राय